{"_id":"625c29580530f74e3777887c","slug":"qr-code-will-tell-the-horoscope-of-the-vehicle-haridwar-news-drn4092881100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: क्यूआर कोड बताएगा वाहन की कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: क्यूआर कोड बताएगा वाहन की कुंडली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा में अक्सर यात्रियों के साथ वाहन चालकों द्वारा मारपीट या फिर लूटपाट की घटनाएं सामने आती हैं। इस बार चारधाम यात्रा में चलने वाले वाहनों की पूरी कुंडली ग्रीन कार्ड पर लगे क्यूआर कोड में कैद रहेगी। इस क्यूआर कोड में चालक और वाहन की पूरी जानकारी होगी।
चारधाम यात्रा प्रदेश के पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी है। धर्मनगरी में पर्यटन कारोबार से ट्रेवल, होटल कारोबारी प्रमुख रूप से जुड़े हुए हैं। यात्रा के दौरान धर्मनगरी से ही यात्री अधिकतर वाहन यात्रियों को लेकर चारधाम यात्रा पर जाते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों के साथ वाहन चालकों की नोकझोंक तक हो जाती है। कई बार वाहन चालक यात्रियों से पैसे लेकर उन्हें बीच रास्ते में ही छोड़ देते हैं।
ऐेसे में यात्रियों को फिर थाने में चक्कर काटने पड़ते हैं। इस समस्या के समाधान को लेकर हरिद्वार यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगने वाले ग्रीन कॉर्ड पर क्यूआर कोड लगाने की तैैयारी शुरू कर दी है। क्यूआर कोड में चालक, परिचालक, वाहन स्वामी व वाहन से संबंधित पूरी जानकारी रहेगी। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
ग्रीन कॉर्ड के लिए करना होगा आवेदन
चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों की पूरी जानकारी के लिए ट्रिप कार्ड बनेगा। इसके लिए भी वेबसाइट द्दह्म्द्गद्गठ्ठष्ड्डह्म्स्र.ह्वद्म.द्दश1.द्बठ्ठ आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद यह ट्रिप कार्ड ऑनलाइन ही उपलब्ध हो जाएगा। ट्रिप कार्ड एक फेरे के लिए ही वैध होगा।
बाहरी वाहनों का भी होगा पंजीकरण
चारधाम यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों के वाहन भी संचालित होते हैं। ऐसे में बाहरी वाहनों का भी पंजीकरण करना होगा। इन वाहनों को भी ग्रीन कॉर्ड दिया जाएगा।
चारधाम यात्रा में लगने वाले वाहनों पर इस बार ग्रीन कार्ड पर क्यू आर कोड बनवाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़ेे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है। बिना ग्रीन कार्ड लगे वाहनों को यात्रा में चलने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए चेकिंग की जाएगी।
-मनोज कात्याल, एसपी क्राइम, हरिद्वार।