फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Provisional reservation for Panchayat elections will be issued on 22nd

22 को जारी होगा पंचायत चुनाव को अनंतिम आरक्षण

Sat, 19 Feb 2022 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Provisional reservation for Panchayat elections will be issued on 22nd
जिला पंचायत का कार्यालय । - फोटो : HARIDWAR
विधानसभा का मतदान होने के बाद अब जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला प्रशासन की ओर से 22 फरवरी को ग्राम प्रधान से लेकर सभी पदों के लिए अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया जाएगा। ग्रामीणों की आपत्तियों को सुनने के बाद जिलाधिकारी की ओर से दो मार्च को आरक्षण पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पिछले साल 28 मार्च को समाप्त होने के बाद अब तक चुनाव नहीं हुए हैं। पंचायतों में अफसर बतौर प्रशासक कार्यभार संभाल रहे हैं। पंचायत चुनाव कराने के लिए 10 दिसंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम आरक्षण जारी किया जाना था। तब मतदाता सूची तैयार होने का हवाला देकर आरक्षण स्थगित कर दिया गया था। अब फिर से पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि शासन के आदेश पर आरक्षण कार्य 5 जनवरी तक स्थगित किया गया था। अब शासन के आदेश पर फिर से स्थगित की गई आरक्षण प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य के लिए अनंतिम प्रकाशन 22 फरवरी को जारी किया जाएगा। अनंतिम आरक्षण प्रकाशन पर 23 से 25 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अधिकारी की ओर से आपत्तियों का निस्तारण 26 से 28 फरवरी तक किया जाएगा। आपत्तियों का निस्तारण कर 2 मार्च को अंतिम आरक्षण जारी कर दिया जाएगा। आरक्षण का प्रस्ताव निदेशालय को 3 मार्च को भेज दिया जाएगा। निदेशालय की ओर से आरक्षण प्रस्ताव शासन और राज्य निर्वाचन आयोग को 4 मार्च को भेजा जाएगा। आरक्षण का प्रकाशन ग्राम पंचायत कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय और जिला अधिकारी कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed