{"_id":"5e137c128ebc3e87a10e0aa3","slug":"protests-against-nankana-attack-haridwar-news-drn3319030108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननकाना हमले के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननकाना हमले के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
Gurdwara nankana sahib
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर की श्यामनगर कालोनी के निवासियों ने सोमवार को दुर्गा चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने ननकाना साहब गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
शिवसेना के जिला प्रमुख चरणजीत पाहवा ने कहा कि पाकिस्तान के ननकाना साहब गुरूद्वारे में सिख श्रद्धालुओं के साथ मार पिटाई हुई है, जो बेहद दुखद घटना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील है कि वह पाकिस्तान पर दबाव बनाकर घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाएं। चरणजीत पाहवा ने कहा कि पाकिस्तान सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहा है। गुरूद्वारे में सिख श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी की गई। इस दुस्साहस के लिए पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए। उधर, प्रदर्शन में शामिल सर्वजीत कौर ने कहा कि पाकिस्तान आतंक को जन्म देने वाला देश है। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतें दिखा रहा है। सिख श्रद्धालुओं के साथ की गई मारपीट का करारा जवाब केंद्र सरकार को देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पाकिस्तान का झंडा फूंककर रोष जताया। इस मौके पर कमल शर्मा, गगन शर्मा, संजू शर्मा, हंसराज, नितिन सहगल, कुसुम शर्मा, आदेश सैनी, सन्नी प्रजापति, रामजय सिंह, मोहित अरोड़ा, सचिन अरोड़ा, चिराग शर्मा समेत कई लौग मौजूद रहे।