फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Protest against MLA for not constructing road

Haridwar News: सड़क निर्माण न होने से विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 22 Feb 2026 05:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Protest against MLA for not constructing road
हरिद्वार। यात्री बाहुल्य क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के बाद सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपर रोड पर शहर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि सीवर लाइन का कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। सड़क खोदकर छोड़ दी जा रही है। कहीं पर सीवर डालने के बाद ऊपर से पत्थर बिछाकर छोड़ा जा रहा है। यात्री बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तरुण व्यास ने कहा कि पूरे हरिद्वार में गड्ढे हो रहे हैं। सीवर के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। विधायक सिर्फ दुकानों के उद्घाटनों में व्यस्त हैं। शुभम जोशी ने कहा कि पत्थरों पर चलकर लोग चोटिल हो रहे हैं। एक होटल में करंट भी फैल गया था। व्यापारी को पांच दिन अपना होटल बंद रखना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में जतिन हांडा,अनिल ठाकुर, आशु भारद्वाज, रवि बाबू शर्मा, रितेश कुमार, बन्नी ठाकुर, आशु श्रीवास्तव, अखिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed