फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Protest against JNU for hurting Swami Vivekananda's ideals

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर ठेस पहुंचाने पर जेएनयू के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 16 Nov 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protest against JNU for hurting Swami Vivekananda's ideals
एबीवीपी के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद सरस्वती की प्रतिमा के सामने पार्क में एकत्रित होकर जेएनयू में हुए प्रकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को ठोस पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार इकाई ने विवेकानंद पार्क में विवेकानंद की प्रतिमा के पास साफ सफाई की और माल्यार्पण कर दीप जलाए। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुछ लोगों द्वारा स्वामी विवेकानंद का अपमान किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक व्यक्तित्व ही नहीं अपितु एक विचार भी है। जेएनयू के अंदर वामपंथियों ने जो किया है वह विवेकानंद के व्यक्तित्व पर नहीं बल्कि संपूर्ण देश के हृदय पर प्रहार है। आज भारतवर्ष ही नहीं अपितु विश्व में स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत के नाम से जाने जाते हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चर्चित बालियान, जिला संगठन मंत्री राहुल सारस्वत, जिला प्रमुख हिमांशु पंडित, विभाग संयोजक मोहित चौहान, प्रदेश सह कोष प्रमुख नवीन पंत, गढ़वाल संभाग सह संयोजक तरुण चौहान, नगर उपाध्यक्ष डॉक्टर पवन, नगर मंत्री करण वर्मा, नगर सह मंत्री विशाल भारद्वाज, नवजोत वालिया, मयंक चौहान, चिन्मय डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अमन कुशवाहा, भानु प्रताप, दक्ष, राहुल चौधरी, मोहित जोशी, राहुल शर्मा, प्रकाश तिवारी, अभिषेक तिवारी, आदर्श कश्यप आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed