{"_id":"aa3a02b92b325a8fc6df212fd55e569d","slug":"promises-of-victory-on-the-board-are-punishable-ground-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादों की बिसात पर सजा रहे जीत की जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादों की बिसात पर सजा रहे जीत की जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। पंचायत चुनावों को लेकर देहात में इस समय उत्सव सरीखा माहौल है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने घर-घर जाकर वोट मांगे। कई जगह चुनाव कार्यालय भी खोले गए। प्रत्याशी लोगों को विकास का हरसंभव वादा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जमालपुर सीट से भाजपा समथर्ति प्रत्याशी के समर्थन में क्षेत्रीय विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा ही विकास की पर्याय है। प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ललिता देवी के समर्थन में भी घर-घर जाकर वोट मांगे गए। भगतनपुर आबिदपुर सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी धर्मेंद्र अंबूवाला के समर्थन में पथरी में सभा हुई जिसमें लोगों ने उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाया। पूर्व एमएलसी गजे सिंह के चुनाव कार्यालय का इब्राहिमपुर में शुभारंभ हुआ। उन्होंने क्षेत्र के विकास का वादा किया।
विज्ञापन
लालढांग सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शाहजहां अंसारी के समर्थन में गुर्जर बस्ती पीली, समसपुर कटेवड़, डालूपुरी, मंगोलपुरा आदि में जनसंपर्क कर वोट मांगे इस दौरान नजर हसन अंसारी, मौहम्मद मुस्तकीम, नकीमुद्दीन, मौहम्मद अकरम, नरेंद्र कठैत, अमर सिंह, राकेश आदि शामिल थे। इस सीट से कांग्रेस समथर्ति प्रत्याशी सुखविंदर कौर के समर्थन में गैंडीखाता, चमरिया, कटेवड़, श्यामपुर और गाजीवाली आदि में जनसंपर्क किया गया। बहादराबाद सीट से बसपा समर्थित प्रत्याशी मोनिका चौहान के समर्थन में बहादराबाद, रोहालकी और बौंगला आदि गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगे।
विज्ञापन
धनौरी क्षेत्र की राजपुर सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ललिता भारती के यमर्थन में पूव्र जिला पंचायत अध्यक्ष बृजरानी के नेतृत्व में अजब प्रधान, महबूब आलम, राव जुबेर, राजेंद्र चौहान, लोकेश सैनी, डॉ. फरमान, राजेंद्र पाल, आदि ने तेलीवाला, जसवावाला, कोटा मुरादनगर, गढ़, मीरपर, राजपुर, कोटा खेड़ा, आदि गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगे।
-------------------
अल्संख्यक मोर्चा उतरा मैदान में
हरिद्वार।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सभी सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश संयोजक राव शमशाद ने कहा कि सभी सीटों के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का ही जिला पंचायत में बोर्ड बनेगा।