फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Professor threats, prosecution

प्रोफेसर को मिली धमकी,मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 20 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
 ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में बीएएमएस में मुन्नाभाई हायर करने के प्रकरण की जांच करने के मामले में दो प्रोफेसरों को मिली धमकी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में मुन्ना भाइयों को हायर कर प्रवेश लेने के प्रकरण की जांच चार प्रोफेसरों की कमेटी कर रही है। टीम के दो सदस्यों चीफ प्रोक्टर प्रो. केके शर्मा एवं प्रो. आलोक श्रीवास्तव को धमकी भरा पत्र मिला।  पत्र में भाजपा नेता विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य के खिलाफ जांच के संबंध में लिखा था कि हमारे परम मित्र के खिलाफ जांच वापस नहीं लेने पर आगे जो होगा इसके लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। अपने बचे हुए दिन गिनना शुरू कर दो, सावधान हो जाइए, ये मेरी आपको अंतिम चेतावनी है। इस मामले में दोनों प्रोफेसरों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी
हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में मुन्नाभाइयों को हायर कर बीएएमएस में प्रवेश लेने के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश शुरू कर दी है। अब  तक 17 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं मुख्य सरगना 2012 बैच का छात्र भी गिरफ्त से बाहर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेदक कालेज में बीएएमएस के 2013 बैच के 18, 2014 बैच के 3 एवं 2015 बैच के 6 छात्रों के मामले सामने आए है। एक ही कालेज में 27 छात्रों के मामले सामने आने पर विश्वविद्यालय के साथ अन्य लोगों में भी हड़कंप है। इनमें से 10 आरोपी छात्रों को जेल भेज दिया है। अब 2013 बैच के 17 छात्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ये छात्र जांच प्रक्रिया में भी शामिल नहीं हुए थे। नगर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed