{"_id":"60f07aa58ebc3ef9fe5a18a2","slug":"prisoners-will-cut-the-thinking-of-crime-with-scissors-haridwar-news-drn384570035","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालों को संवारने के हुनर से जिंदगी संवारेंगे कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालों को संवारने के हुनर से जिंदगी संवारेंगे कैदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जिला जेल में सजा काट रहे कैदी अब अपने दिमाग से अपराध की सोच को कैंची से कतरेंगे। वह बालों को संवारने का हुनर सीख अपनी जिंदगी संवारेंगे। जिला कारागार में हेयर सैलून खोला गया है। इसमें अब बंदियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही बंदी मसाज और फैशियल भी करा सकेंगे।
जिला कारागार रोशनाबाद में बृहस्पतिवार को जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने हेयर सैलून का शुभारंभ किया। प्रदेश की जेलों में पहला हेयर सैलून हरिद्वार जिला कारागार में खोला गया है। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि कैदियों और बंदियों को अब नीचे बैठकर बाल व सेविंग नहीं करवानी पड़ेगी। जिला कारागार में हेयर सैलून का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि बंदी इस सैलून में फैशियल के साथ ही मसाज भी करवा सकेंगे। इसके साथ ही जिन कैदियों को प्रशिक्षण लेना है, उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य उनका दिमाग क्राइम से हटाना है ताकि रिहाई के बाद उन्हें रोजगार को भटकना नहीं पड़े और जेल से बाहर निकलने के बाद नए सिरे से जिंदगी शुरू करने को न्यूनतम राशि से खुद का रोजगार शुरू कर सकें। इस दौरान चीफ फार्मेसिस्ट राकेश गैरोला समेत अन्य अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा।