{"_id":"68fd2212df4c912eee0f62bc","slug":"prime-minister-tb-free-india-campaign-in-the-auditorium-of-haridwar-news-c-5-1-drn1031-819272-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: टीएचडीसी ने 50 टीबी मरीजों को गोद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: टीएचडीसी ने 50 टीबी मरीजों को गोद लिया
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ऋषिकेश ने निक्षय मित्र बनकर एक सराहनीय पहल की। टीएचडीसी ने सीएचसी से उपचार ले रहे 50 क्षय (टीबी) रोगियों को गोद लिया और उन्हें पोषण आहार किट वितरित की।
कार्यक्रम की शुरुआत जिलाक्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर और सीएचसी प्रभारी डॉ. आरती बहल ने की। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व) इकाई ने सुमन नगर और पथरी क्षेत्र के टीबी पीड़ितों को यह राहत पहुंचाई। टीएचडीसी की प्रतिनिधि ज्योत्सना ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य टीबी रोगियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है क्योंकि संतुलित आहार इस रोग से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वितरित खाद्य किट में आटा, दाल, चावल, तेल सहित अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं जो मरीजों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायक होंगे।