फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Prime Minister's effigy burnt against retrenchment of workers, decreasing employment

मजदूरों की छंटनी, कम होते रोजगार के खिलाफ फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Sun, 09 Aug 2020 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's effigy burnt against retrenchment of workers, decreasing employment
रेलवे स्टेशन के पास कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर भेल मजदूर कल्याण परिषद ने केंद्र सरकार की नीतियों की मुखालफत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। श्रम कानूनों में बदलाव करके मजदूरों का शोषण किया जा रहा है और कोरोना महामारी की आड़ में औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की छंटनी की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को भेल मजदूर कल्याण परिषद के बैनर तले भेल कर्मचारी सेक्टर चार में एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर भेल मजदूर कल्याण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राजबीर चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूरों के अस्तित्व को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया था, आज उसी प्रकार केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की जरूरत है। इस मौके पर मंजूर खान, मुकुल राज, राजेंद्र कुमार, अश्वनी चौहान, कुंवरपाल चौहान, सुक्रमपाल, सचिन, अमित चौहान, संदीप चौहान, सुनील चौहान, अंबरीष कुमार, श्यामकुमार, अजय धीमान, राजीव, संजय, रविंद्र, इंतियाज, मुकेश, इफ्तखार, प्रदीप, पंकज, विवेक, ललित, नीरज आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

भेल यूनियनों ने भारत बचाओ दिवस मनाया
हरिद्वार। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के आह्वान पर 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ शुरू किए गए भारत छोड़ो दिवस के आंदोलन की वर्षगांठ पर मजदूर वर्ग पर केंद्र एवं प्रदेश सरकारों के बढ़ते हमलों के विरोध में देशव्यापी स्तर पर भारत बचाओ दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेल की 11 यूनियनों ने इंटक हीप, सीएफएफपी, सीएफएफपी, एचएमएस, सीटू, बीएमटीयू, बीकेयूएम, बीकेएस, बीकेकेएमएस ने संयुक्त रुप से भेल में अपने यूनियनों के कार्यालयों पर केंद्र सरकार व भेल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भेल सहित समस्त सार्वजनिक क्षेत्रों के विनिवेशीकरण पर रोक लगाई जाए, श्रम कानूनों में परिवर्तन पर रोक, भेल की परिसंपत्तियों के मोनेटाइजेशन पर रोक लगाने आदि की मांग उठाई। इस मौके पर राजबीर सिंह, मनीष सिंह, एमएस त्यागी, सौरभ त्यागी, केएस गुसाई, संदीप चौधरी, अवधेश कुमार, रितेश सिंह, सुकरमपाल सिंह, आईडी पंत, केपी सिंह, मनमोहन कुमार, सुभाष त्यागी, रईस आलम, विरेंद्र नेगी, अशोक चौधरी, राजकिशोर, नीशू कुमार, मुकुल राज, रवि प्रताप राय, अमृत रंजन, पंकज शर्मा, बब्लू त्यागी आदि शामिल हुए।
मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में किया प्रदर्शन
हरिद्वार। देश बचाओ दिवस के रूप में भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, भेल यूनाइटेड कर्मचारी मंच इंकलाबी मजदूर केंद्र, फूड्स श्रमिक संगठन आदि संगठनों ने सेक्टर-5 में विचार गोष्ठी की और जुलूस निकालकर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया।

भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के महामंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि भेल में 50 प्रतिशत, पर्क्स कटौती, फ्रिज, कैंटीन सब्सिडी, ट्रैवलिंग एलाउंस सब्सिडी में कटौती, बोनस की किस्त कटौती, नाइट अलाउंस में कटौती कर भेल को निजीकरण के लिए तैयार कर रहा है। इस मौके पर पंकज कुमार, रितेश, नीशू, अरविंद, सत्यवीर, ब्रजराज, सियाराम, राजकिशोर, नरेंद्र, राजू, हरीश, रंजना, रितेश, गोविंद, देवेंद्र, दीपा, पूनम, रश्मि आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर भेल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया। सीएफएफपी अध्यक्ष एमपी सिंह, मनीष सिंह, सचिन शर्मा, प्रेमचंद सिमरा, राधेश्याम, पंकज शर्मा, नरेश सिंह, अमरजीत, आशुतोष शर्मा, नरेश नेगी, वीरेंद्र चौहान, मुकेश चंद, अमित महिपाल, योगेंद्र, सचिन राठी, संजय शर्मा, रणवीर, विपिन यादव, अशोक शर्मा, फिरोज, विनय तावड़े, सुशील कुमार, रविंद्र यादव आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले जिला उपाध्यक्ष आरसी धीमान, आरपी जखमोला, इमरत सिंह, राजकुमार, एमपी जखमोला, उदयवीर सिंह, कयूम खान, डीपी रतूड़ी, गौरव धीमान, रोबिन, केएस गुसाई, प्रशांत दीप गुप्ता, नागेश गुप्ता, अशोक चौधरी, विरेंद्र सिंह, उषा रानी शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed