{"_id":"6a0d9a7fd4b08fed7e0d0887","slug":"preserving-the-purity-and-traditions-of-the-ganga-is-a-shared-responsibility-kumar-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-149030-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की पवित्रता और परंपराओं का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी : कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की पवित्रता और परंपराओं का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी : कुमार
Wed, 20 May 2026 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 20 May 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
- गंगा तट पर महाराजा भगीरथ जयंती पर की घाट स्थापना, युवाओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प
हरिद्वार। किसान यूनियन की ओर से ग्राम बालावाली स्थित गंगा तट पर महाराजा भगीरथ की जयंती के उपलक्ष्य में घाट की स्थापना की गई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने महाराजा भगीरथ के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा गंगा की स्वच्छता एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि गंगा की पवित्रता और परंपराओं का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महाराजा भगीरथ के नाम से जुड़े घाटों के संरक्षण, स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी में धार्मिक और सामाजिक मूल्यों का संचार होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गंगा तटीय क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखने और घाट के नियमित रखरखाव के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। किसान यूनियन नेताओं ने किसानों और ग्रामीण समाज के उत्थान, नदियों के संरक्षण तथा स्थानीय सांस्कृतिक धरोहरों के संवर्धन पर जोर दिया।समारोह में युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन किसान यूनियन लक्सर तहसील अध्यक्ष मोनू सैनी मोनावाल, उपाध्यक्ष अंकुश सैनी बालावाली, खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सैनी कानेवाली, आशीष, साहब सिंह सैनी महाराजपुर और अंकित सैनी महाराजपुर के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर किसान यूनियन अध्यक्ष आनंद कुमार सैनी, जिला प्रभारी अमित सैनी, जिला मीडिया प्रभारी निशांत सैनी, शानू ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद, रविपाल सैनी, जातीराम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।