{"_id":"5f3189c98ebc3e3ce56026d2","slug":"postmaster-of-post-office-suspended-on-charges-of-haridwar-news-drn352780669","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले के आरोप में डाकघर के पोस्टमास्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले के आरोप में डाकघर के पोस्टमास्टर निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरी (हरिद्वार)। धनौरी क्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित डाकघर में लाखों के घोटाले के आरोप में पोस्टमास्टर को निलंबित कर मुख्य डाकघर से अटैच कर दिया गया है। पोस्टमास्टर पर उपभोक्ताओं की पासबुक लेकर खातों से लाखों रुपये निकालने का आरोप है। इससे पहले कार्रवाई नहीं होने से नाराज उपभोक्ताओं ने डाकघर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
डाकघर के खाताधारक महेंद्र, फग्गन, सेठपाल, गंगा, संगीता, राजेंद्र आदि का आरोप है कि कुछ समय पहले डाकघर में कार्यरत पोस्टमास्टर ललित कुमार ने सभी खाताधारकों से हेड ऑफिस में एंट्री कराने के बहाने पासबुक ले ली थी। इसके बाद किसी भी खाताधारक की पासबुक वापस नहीं की गई। जब ग्राहकों ने पासबुक वापस करने का दबाव बनाया तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें टरकाने लगा। इसी बीच उन्हें पता चला कि उनके खाते से पासबुक के माध्यम से उसने लाखों रुपये निकाल लिए हैं। नाराज उपभोक्ताओं ने डाकघर पर हंगामा तो किया तो उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर दिया था।
बावजूद इसके पोस्टमास्टर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इससे गुुस्साए उपभोक्ताओं ने सोमवार को डाकघर पर धरना देकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि शिकायत के बावजूद पोस्टमास्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उपभोक्ताओं का गुस्सा देख अधिकारियों ने डाकघर के पोस्टमास्टर को निलंबित कर दिया। हरिद्वार डाकघर के सहायक अधीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर पोस्टमास्टर ललित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें मुख्यालय अटैच कर दिया है। मामले में कितने रुपये का घोटाला हुआ है, उसकी जांच की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।