फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Policemen will shift for eight hours

आठ घंटे की शिफ्ट करेंगे पुलिसकर्मी

Wed, 29 Apr 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Policemen will shift for eight hours
देहरादून की तर्ज पर अब हरिद्वार में भी पुलिसकर्मी आठ घंटे की शिफ्ट करेंगे। गर्मी के बढ़ रहे प्रकोप के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इस व्यवस्था में शहर के मुख्य तिराहे चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी ही आएंगे, इस संबंध में एसएसपी ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान अब गर्मी भी बढ़ रही है। वैसे तो तिराहे चौराहे से लेकर कई ड्यूटी प्वाइंट पर टैंट लगा दिए गए हैं। लॉकडाउन में छूट की समय अवधि खत्म होने के बाद पुलिसकर्मी टेंट के नीचे आ जाते हैं लेकिन गर्मी के बढ़ रहे प्रकोप से पुलिसकर्मी बेहाल हैं। लिहाजा अब मुख्य तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या घटा दी जाएगी, उनसे ही आठ आठ घंटे की शिफ्ट ली जाएगी। यदि एक चौराहे पर दो शिफ्ट में दस पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे थे तो इनकी ड्यूटी अब तीन हिस्से में बांट दी जाएगी। नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय की माने तो मुख्य तिराहे चौराहे पर यह व्यवस्था लागू होगी। आठ घंटे की शिफ्ट होने से पुलिसकर्मी बेहतर ड्यूटी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed