फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police tightens noose on Pilla gang, one more accused arrested

Haridwar News: पिल्ला गैंग पर पुलिस का शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 04:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Police tightens noose on Pilla gang, one more accused arrested
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वर्चस्व की लड़ाई और मारपीट की घटनाओं से दहशत फैलाने वाले पिल्ला गैंग पर कनखल पुलिस ने शिकंजा कसते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सात अन्य की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इससे पहले दो नाबालिग सहित तीन को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिल्ला गैंग इंस्टाग्राम पर कमेंट और वर्चस्व को लेकर विवाद करता है और इसके बाद मारपीट की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी वारदात के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मारपीट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सादे कपड़ों में विशेष टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

इसी क्रम में 10 अप्रैल को हुई एक मारपीट के मामले में दर्ज मामले की जांच के दौरान 11 आरोपी प्रकाश में आए थे, जिनमें से पहले ही दो नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब चार मई की रात हिरदेश शर्मा उर्फ माइकल निवासी जगजीतपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed