{"_id":"5d5c3da18ebc3e6c631ac31b","slug":"police-team-run-and-beaten-in-ethel-haridwar-news-drn3169627129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐथल में पुलिस टीम को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐथल में पुलिस टीम को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव ऐथल में एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पुलिस टीम ने जैसे तैसे गांव से भागकर अपनी जान बचाई। हमले में एक दारोगा और चार पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इस संबंध में दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी है।
आजकल कोर्ट से वारंट को लेकर पुलिस ने अभियान चला हुआ है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव ऐथल निवासी गुल्लू पुत्र महमूद का कोर्ट से पुराने मामले को लेकर वारंट जारी हुआ था। सोमवार की देर रात वारंट के आधार पर एसआई बलबीर बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर गुल्लू को पकड़ लिया। पुलिस टीम जैसे ही वारंटी को लेकर निकलने लगी तभी उसके परिजन और अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। आरोपी को पुलिस की पकड़ से छुड़ा लिया गया। पुलिसकर्मियों के साथ हुई धक्का मुक्की में उनकी वर्दी भी फट गई। पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस टीम की पिटाई की सूचना पर पथरी और लक्सर की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई भी हमलावर हाथ नहीं आ सका। पथरी के कार्यवाहक थानाध्यक्ष गजेंद्र रावत का कहना है कि गुल्लू, उसकी पत्नी, बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ लोकसेवकों से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, वर्दी फाड़ने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।