फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police station will be established in Banbhulpura to tighten the noose on rioters: CM

दंगाइयों पर शिकंजा कसने के लिए बनभूलपुरा में स्थापित होगा थाना : सीएम

Mon, 12 Feb 2024 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Police station will be established in Banbhulpura to tighten the noose on rioters: CM
पेज एक के लिए
विज्ञापन

- हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव के दौरान सीएम ने की घटना की कड़ी निंदा
- कहा, उत्तराखंड देवभूमि में इस तरह के अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए दंगे की सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि जिस जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान अराजक तत्वों ने दंगा फैलाया उसी जगह थाना स्थापित किया जाएगा। बनभूलपुरा में कोई अराजक तत्व फिर से सिर न उठा सके इसके लिए पुलिस दिन रात उनकी निगरानी करेगी और उन्हें दहशत में जीना होगा।
सोमवार को हरिद्वार के ऋषिकुल परिसर में नारी शक्ति महोत्सव के दौरान सीएम धामी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा में अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए लोगों के विरुद्ध पुलिस और प्रशासन कार्रवाई के लिए गया था। इस दौरान अराजक तत्वों ने उन पर हमला किया। मातृ शक्ति के रूप में मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों, मीडिया के साथियों को भी आग में झोंका गया। यही नहीं यह हमला उत्तराखंड के कानून व्यवस्था पर किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए कहा कि पुलिस और कानून घटना के बाद से ही अपना कार्य कर रहा है। हर रोज दंगाई चिह्नित किए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी हो रही है। जो भी इस अराजकता के पीछे हैं उनको जल्द ही जनता के सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में नारी शक्ति को इस तरह का अधिकार दिया जा रहा है कि यदि अपराधी उनके साथ कोई वारदात करने की सोचे भी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपेक्षा के अनुरूप राज्य सरकार कार्य कर रही है। जिस तरह गंगोत्री धाम से निकलकर गंगा समूचे देश की प्यास बुझा रही है, उसी तर्ज पर यहां से यूसीसी को लागू कर समूचे देश में इस धारा की शुरुआत की गई है। कहा कि जल्द ही समूचे देश में यूसीसी लागू हो इसका पूरा प्रयास होगा।
यूसीसी को सीएम धामी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सपना बताया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता के तौर पर बाबा साहेब ने यूसीसी को लागू करने पर जोर दिया था। आज जब इन 10 सालों में बाबा साहेब के विचारों को मूर्त रूप दिया जा रहा है तो विपक्ष के पास न तो सवाल है और न ही उनका समर्थन है।

कहा कि विपक्ष केवल लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है। इसे जनता पूरी तरह समझकर विपक्ष को नकार चुकी है। यूसीसी का बिल सामने लाया गया तो विपक्ष के पास सवाल तो नहीं था लेकिन समर्थन भी करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। कहा कि मैं सभी से आह्वान करता हूं कि जनहित के कार्य में राजनीति छोड़कर समर्थन करें तो बेेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed