फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police rescued six cows, thieves stole from Gosevak's place

पुलिस ने छह गाय छुड़ाई, चोरों ने गोसेवक के यहां से चुराई

Sun, 13 Sep 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police rescued six cows, thieves stole from Gosevak's place
कनखल में गोवंश चोरी की तहरीर देते हिंदू संगठन के लोग । - फोटो : HARIDWAR
। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस द्वारा एक वाहन से छुड़ाई गई छह गायें गोसेवक यहां से भी चोरी हो गई हैं। हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर नाराजगी जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर पुलिस ने शुक्रवार को एक वाहन में छुपाकर ले जाई जा रही छह गायों को जुर्स कंट्री के पास छुड़वा लिया था। बाद में इन गायों को गोसेवक पवन कुमार की देखरेख में जुर्स कंट्री के पास स्थित नया गांव में एक प्लॉट में रस्से से बांध दिया गया था। शनिवार रात सभी छह गायों का रस्सा काट कर चोरी कर लिया गया। गाय चोरी की सूचना पर भारतीय गोरक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, बजरंग दल व विभिन्न संगठनों लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तहरीर देने के दौरान बजरंग दल के जिवेंद्र तोमर, अमित मुल्तानीया, भारतीय गोरक्षा वाहिनी के राकेश शर्मा, अमित चौहान, अंश मलहोत्रा, पवन, अमन, बलराज डिंगरा, पंडित अनुराग शर्मा , कार्तिक दिवाकर, जयेन्द्र शर्मा, विष्णु गोस्वामी, पारस अनेजा, संदीप यादव,नितिन चौधरी, प्रांजल भारद्वाज, पुलकित चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed