{"_id":"583b29bf4f1c1b5d29088736","slug":"police-in-front-of-the-couple-involved","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने उलझते रहे दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने उलझते रहे दंपति
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरिद्वार में मियां-बीवी के बीच हुआ झगड़ा पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने ही एक दूसरे पर खूब कीचड़ उछाला। पुलिस ने जैसे तैसे समझाबुझाकर दंपति को घर वापस भेजा।
विज्ञापन
क्षेत्र की रहने वाले एक युवक ने कुछ माह पूर्व कोटद्वार की युवती से प्रेम विवाह किया था। अब दंपति के बीच रोजाना झगड़ा होता रहता है। शनिवार की देर रात पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने तत्काल चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर भी गई लेकिन युवक नहीं मिला। सुबह के वक्त घर पहुंचे युवक की फिर से पत्नी से तू-तू, मैं-मैं हो गई। तभी पत्नी उसे घर में बंद कर निकल गई। इधर, पति ने पुलिस को सूचना दे दी कि उसकी पत्नी गंगा में डूबकर मर जाने की धमकी दे रही है। तभी युवती खुद ही चौकी पहुंच गई। पुलिस फिर पति को घर से ले आई। पुलिस के सामने ही वे एक दूसरे पर आरोप मढ़ते रहे। पुलिस ने समझाबुझाकर दंपति को वापस घर भेजा। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि दंपति से लिखित में शिकायत देने को कहा है। उनकी शिकायत महिला हेल्प लाइन को भेजकर काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन