{"_id":"5e13772a8ebc3e88071044f6","slug":"police-cracked-sticks-in-core-college-haridwar-news-drn331901687","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर कालेज में पुलिस ने फटकारी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर कालेज में पुलिस ने फटकारी लाठियां
विज्ञापन
कोर इंजीनियरिंग कॉलेज रुड़की में हंगामा कर रहे छातें से वार्ता करते पुलिस अधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की (कोर) में सोमवार को दिनभर छात्रों का हंगामा देखने को मिला। सीनियर छात्र से मारपीट करने के मामले में आरोपी जूनियर छात्रों के खिलाफ सीनियर छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। उधर, जूनियर छात्रों के अभिभावक एवं समर्थक लाठी डंडों से लैस होकर कालेज के मुख्य गेट पर तैनात हो गए। मामला बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लाठियां भांजकर दोनों पक्षों के छात्रों को मौके से खदेड़ा। उधर, एक सीनियर छात्र की शिकायत पर दस छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आठ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एहतियात के तौर पर कालेज कैंपस के अंदर और बाहर पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
फब्बतियां कसने से शुरू हुआ विवाद
छात्रों के बीच विवाद की शुरूआत कई दिन पहले शुरू हुई थी। बीटेक के चौथे सेमेस्टर की एक छात्रा पर जूनियर छात्र ने फब्बतियां कस दी थी, जिसका छात्रा के सहपाठी ने विरोध किया था। उस वक्त जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्र की पिटाई कर दी थी। उस वक्त विवाद शांत हो गया था। मगर रविवार को मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, सीनियर छात्र वैभव किसी काम से कालेज कैंपस से बाहर गया था, उसी दौरान जूनियर छात्रों ने घेराबंदी कर उसकी पिटाई कर दी थी। पीड़ित छात्र ने कॉलेज प्रबंधन को इसकी शिकायत की थी।
कालेज प्रबंधन की सूचना पर जूनियर छात्रों के परिजन एवं समर्थक कालेज के बाहर पहुंच गए। उधर, सीनियर छात्र भी एकत्र होकर जूनियर छात्रों की तलाश में जुट गए। दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू होते ही कालेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और एसओ बहादराबाद गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने की कोशिश की। मगर छात्रों ने हंगामा जारी रखा , जिसके बाद पुलिस फोर्स ने लाठियां भांजकर कर दोनों गुटों को खदेड़ दिया। उधर, पीड़ित छात्र वैभव की शिकायत पर अक्षत सैनी, मयंक त्यागी, अर्पित त्यागी, हिमांशु, अभिनन्दन त्यागी, सानिध्य सैनी, कार्तिक सैनी समेत दस के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आठ छात्रों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।