{"_id":"57e9686b4f1c1be36f573f4b","slug":"police-boarded-handle-wildlife-traffickers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा वन्य जीव तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा वन्य जीव तस्कर
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से श्यामपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना वन्य जीव तस्कर रामभगत आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। आरोपी की निशानदेही पर रवासन नदी के पास छिपाई गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई। अभी तीन वन्य जीव तस्कर फरार हैं।
विज्ञापन
मेला नियंत्रण भवन स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 13 मार्च को एसटीएफ एवं श्यामपुर पुलिस ने बाघ की पांच खाल एवं हड्डियां बरामद करते हुए एक तस्कर रामचंद्रर को दबोचा था जबकि उसके पांच साथी फरार होने में कामयाब रहे थे। फिर एक अन्य आरोपी प्रताप को भी पकड़ लिया गया था। अब पुलिस टीम ने पंजाब के होशियारपुर में छापा मारकर फरार चल रहे रामभगत निवासी धोबियाणा बस्ती, निकट बस स्टैंट, थाना कैंट, जिला भटिंडा, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूला कि बाघ की खालों को पंजाब में बेचने की योजना थी और शिकार में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड रवासन नदी के पास छिपाई गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लोहे की रॉड बरामद कर ली। एसपी सिटी ने बताया कि तीन आरोपी फिलहाल फरार चल रहे है जिनकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन