फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police arrested three gangster criminals

Haridwar News: पुलिस ने तीन गैंगस्टर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 05:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three gangster criminals
पथरी। पुलिस ने गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू समेत तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। भूरा उर्फ बबलू इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
विज्ञापन

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस की ओर से क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में सक्रीय व वांछित अपराधियों में अफरातफरी मची हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोह नदी के पुल पर मौजूद तीन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहे तीनों संदिग्ध को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों संदिग्ध आपराधिक गैंग से ताल्लुक रखते हैं, जिनमें एक संदिग्ध स्वयं गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू व उसके साथी इकलाख व राशिद निवासीगण इब्राहिमपुर पथरी शामिल है। इनमें से भूरा उर्फ बबलू को वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, एसएसआई उपेंद्र सिंह, एसआई बबलू चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed