{"_id":"625ed2b13d8358328513dd08","slug":"photometric-registration-of-chardham-yatris-started-haridwar-news-drn40946029","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रियों के खुला फोटो मैट्रिक पंजीकरण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रियों के खुला फोटो मैट्रिक पंजीकरण केंद्र
विज्ञापन
जिला पर्यटन कार्यालय पर खुला पंजीकरण केंद्र ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रियों के लिए फोटोमैट्रिक पंजीकरण शुरू प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पर्यटन विकास केंद्र में पहला पंजीकरण केंद्र खोल दिया गया है। केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले के लिए पांच लोगों ने पंजीकरण भी करा दिया है।
कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा छह मई से शुरू होने जा रही है। चारधाम यात्रा में धर्मनगरी से भी बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है। इसलिए यात्रियों को पर्यटन विभाग की ओर से फोटो मैट्रिक पंजीकरण की व्यवस्था की जाती है। जिससे यात्रा सीजन में यात्री धर्मनगरी से ही पंजीकरण कराने के बाद सीधे चारधाम यात्रा करते रहे। इसके लिए रेलवे स्टेशन और जिला पर्यटन विकास अधिकारी के कार्यालय के परिसर में फोटोमैट्रिक पंजीकरण किया जाता है।
जिला पर्यटन विकास केंद्र में पंजीकरण केंद्र शुुरू कर दिया गया है। केंद्र पर दिव्यांग यात्रियों के लिए शौचालय पर रैंप बना दिया गया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि अभी चारधाम यात्रा के पंजीकरण कराने वाले यात्री बेहद कम संख्या में आ रहे हैं। लेकिन पंजीकरण की व्यवस्था शुुरू कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर भी जल्द पंजीकरण केंद्र स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस-एनएचआई ने हाईवे पर चिह्नित किए अवैध कट
चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस और एनएचआई के अधिकारियों ने हाईवे का जायजा लिया। इस दौरान हाईवे पर कई जगह पर अवैध रूप से कट मिले। जबकि कई जगहों पर साइन बोर्ड न होने की बात सामने आई। संयुक्त रूप से अधिकारियों ने जायजा लेने के बाद हाईवे पर अवैध कटों को बंद करने का निर्णय लिया। प्वाइंटों पर साइन बोर्ड लगाने को लेकर भी बात की गई। जल्द इस पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज कत्याल ने मंगलवार को एनएचआई के अधिकारियों के साथ हाईवे का निरीक्षण कर कई प्वाइंट चिह्नित किए। शंकराचार्य चौक से सिंहद्वार के फ्लाईओवर तक साइन बोर्ड की समस्या मिली। साइन बोर्ड न होने से वाहन सवारों के रास्ता भटकने की बात सामने आई। जिसके बाद इन स्थानों पर साइन बोर्ड लगाना तय किया गया। इसके साथ ही हाईवे पर अवैध कट भी मिले। कट को बंद करने पर सहमति बनी। हाईवे पर दोनों तरफ शहर के महत्वपूर्ण स्थानों के लिए बने रास्तों पर साइन बोर्ड लगाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बहादराबाद टोल प्लाजा पर आपातकालीन वाहनों की सुगमता से निकासी के लिए निर्देश दिए गए।