फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   People's anger erupted over waterlogging

सड़क पर जलभराव, लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Sep 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
People's anger erupted over waterlogging
जगजीतपुर स्थित राजा गार्डन में जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक और पार्षद के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि गली संख्या चार में बारिश के पानी की निकासी नहीं है। गली की सड़क पर पानी भरने से आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

नवीन चंद्र पंत ने कहा कि विधायक और पार्षद जीतने के बाद कालोनी की तरफ झांकने नहीं आए। कोलानी के लोगों ने कई बार समस्याओं से अवगत भी करवाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर फैलता है। सुमित त्यागी ने कहा कि साफ-सफाई नहीं होने से डेंगू और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना है। कोई देखने और सुनने वाला नहीं है। प्रदर्शन करने वालो में शामला देवी, राखी राजपूत, मुनीश बाला, जानकी देवी, पूनम, चंद्रकांता, परवेश देवी, अंजू चौहान, माला देवी, सीता, रजनी, नित्यानंद जोशी, राजपाल रावत, कैलाश वैष्णव, जोनी राजपूत, दीपक, नीरज, साधुराम, राहुल राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed