{"_id":"60f46a478ebc3e834233185d","slug":"people-gathered-to-get-vaccinated-with-umbrella-in-rain-haridwar-news-drn38486982","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में छाता लेकर टीका लगवाने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में छाता लेकर टीका लगवाने उमड़े लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह मूसलाधार बारिश के बाद भी लोगों में वैक्सीन लगवाने का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग तेज बारिश में छाता लेकर ही टीका लगवाने के लिए पहुंचे। टीकाकरण केंद्रोें पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। 60 केंद्रों पर छह हजार लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।
हरिद्वार में वैक्सीजन की पर्याप्त डोज मिलने से टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। हरिद्वार में 25 हजार डोज का कोटा अभी बचा है। रविवार सुबह काफी तेज बारिश थी। सेंटर खुलने से पहले ही लोग लाइन में खड़े हो गए। ललतारौ पुल के निकट गुरुद्वारे, ऋषिकुल सेंटर और रोशनाबाद सेंटरों पर सुबह से सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। दोपहर तक लोगाें को टीका लगाने के लिए जद्दोजहद झेलनी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद भीड़ कम होने पर लोगोें ने आराम से टीके लगाए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को छह हजार लोगों का टीकाकरण किया गया।
------------------
आश्रम में कैंप लगाकर 160 लोगों को लगाया टीका
हरिद्वार। नई उड़ान फाउंडेशन ने उत्तरी हरिद्वार जय बाबा हरिदास आश्रम में 160 लोगों का टीकाकरण कराया। फाउंडेशन की संस्थापक विनीता गोनियाल ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीके लगाए गए। फाउंडेशन की संरक्षक मोनिका अरोड़ा ने बताया कि संस्था आगे भी बुजुर्गों से संपर्क कर उनकी जरूरतों को पूरा ध्यान रखेगी। पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने टीम का हौसला बढ़ाया। कैंप में इशिता अरोरा, प्रवीण पांडेय, हरिओम शर्मा, प्रीति गुप्ता, विभा गर्ग, अनिता सिंह, कुणाल गोनियाल, गुलफाम, आशा सीमा सक्सेना, शकुंतला मौजूद रही। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. कोमल, डॉ. नालिंद असवाल, राम कुमार और नरेंद्र यादव मौजूद रहे।