फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Peepal is the treasure of oxygen, the home of birds

पीपल का पेड़: ऑक्सीजन का खजाना और पक्षियों का आशियाना भी

Thu, 08 Jul 2021 09:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 08 Jul 2021 09:58 AM IST
सार

कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए मनुष्य का जीवन बचाने में पीपल को आज सबसे बड़े स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में वन विभाग भी पीपल के पेड़ लगवाने में लगा हुआ है।

विज्ञापन
Peepal is the treasure of oxygen, the home of birds
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पीपल का पौधा लगाने के अंधविश्वास पर जानकारों का कहना है कि पीपल में तो ऑक्सीजन का खजाना है। यही नहीं पीपल एक ऐसा पेड़ है जो सबसे अधिक पक्षियों का आशियाना भी बनता है। छायादार और आयुर्वेदिक गुणकारी पीपल का पेड़ कोई भी लगा सकता है।

विज्ञापन


बस इसके लिए पर्याप्त मात्रा में जगह होनी चाहिए। क्योंकि पेड़ की शाखाएं और जड़ बहुत दूर तक फैलती हैं। इसलिए खुले स्थानों, मैदानों मार्गों के किनारे पीपल का पेड़ लगाए तो अच्छा रहेगा। इससे पेड़ की छाया का लाभ भी अधिक लोग ले सकेंगे।
विज्ञापन


घरों में पेड़ न लगाने की वजह भी कम जगह ही है, बाकी सभी अवधारणाएं और अंधविश्वास है। कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए मनुष्य का जीवन बचाने में पीपल को आज सबसे बड़े स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में वन विभाग भी पीपल के पेड़ लगवाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपल का पेड़ जितनी गर्मी पड़ती है, उतनी ही उसमें पत्ती आती हैं। इससे वह ऑक्सीजन भी सबसे ज्यादा देता है। घर में पेड़ नहीं लगाने की वजह यह होती है कि पक्षी उसके बीज खाकर दीवारों और भवनों पर बीट कर देते हैं। जिससे वहां भी पीपल का पेड़ उगने से दीवारों और भवनों में दरारें आने से उनके गिरने का खतरा बन जाता है। बाकी सभी अंधविश्वास हैं। भगवान कृष्ण ने स्वयं कहा है कि वृक्षों में मैं पीपल हूं। इसलिए लोग पीपल की पूजा करते हैं। इसलिए बगीचों और गार्डन में लगा सकते हैं, उसकी निरंतर लॉपिंग करते रहें, ताकि वह विकराल रूप न ले सके।
- प्रो. रमेशचंद्र दूबे, विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान, गुरुकुल कांगड़ी विवि

पीपल के पेड़ से जुड़े बहुत से अंधविश्वास निरर्थक हैं। पीपल लगाना सभी प्रकार से लाभदायक होता है। अनेक प्रकार के पैतृक कार्यक्रम भी इसकी छाया में बैठकर संपन्न होते हैं। पीपल के नीचे किया गया पैतृक कर्म पितरों को मोक्ष देने वाला होता है। ऑक्सीजन का बहुत बड़ा स्रोत्र पीपल है। इस दृष्टि से जीवन रहते जो सुख देने में पीपल सक्षम है। मरने के बाद भी पीपल मोक्ष देता है। सभी को अवधारणाएं छोड़कर ज्यादा से ज्यादा पीपल के पौधे लगाने चाहिए।

- आचार्य विकास जोशी, संस्थापक, नारायण ज्योतिष संस्थान

पीपल का पेड़ बड़ा होता है। इसकी जड़े और शाखाएं बहुत दूर तक फैलती हैं। इसलिए वैज्ञानिक आधार पर घरों में पीपल का पेड़ लगाने से परहेज किया जाता है। क्योंकि शाखाएं और जड़े मकानों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऑक्सीजन का खजाना और सबसे अधिक पक्षी भी पीपल पर अपना आशियाना बनाते हैं। इसलिए लोगों को उचित स्थान पर पीपल का पेड़ लगाने चाहिए। वन विभाग भी इस बार एक हजार पौधे लगवा रहा है।
- नीरज शर्मा, डीएफओ, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed