{"_id":"9c25b499fa6a5601d51975b9992c4d01","slug":"pcsj-exam-at-24-jan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी को
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिविजन-2015 की प्रारंभिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। 24 जनवरी को हो रही परीक्षा के लिए योग्य एवं अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव एसएन पांडे के मुताबिक पीसीएस-जे 2015 की प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2016 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन सुबह दस से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर 2 जनवरी 2016 को अपलोड कर दिए जाएंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से पीसीएस-जे 2015 के लिए तीन नवंबर 2015 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
वेबसाइट: www.ukpsc.gov.in