{"_id":"6855a86b89847bfa9b09bf93","slug":"pca-ssca-sca-and-hcc-won-the-league-matches-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-134484-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पीसीए, एसएससीए, एससीए और एचसीसी ने जीते लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पीसीए, एसएससीए, एससीए और एचसीसी ने जीते लीग मैच
विज्ञापन
हरिद्वार। धर्मनगरी में चल रहे प्रथम हरिद्वार कप 2025 में शुक्रवार को चार मैच खेले गए। इनमें पीसीए, एसएससीए, एससीए और एचसीसी ने जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
एचसीसी ग्राउंड जमालपुर में जीसीए और एचसीसी के बीच खेले गए मैच में जीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में 72 रन बनाए। एचसीसी की ओर से आदित्य कटारिया ने तीन, अर्जुन चौधरी और प्रभात शेखर ने दो- दो विकेट लिए। एचसीसी की टीम 16.4 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से से मोहन भट्ट ने नाबाद 44 रन बनाए। जीसीए की ओर से देव नेगी और वंश राठौर ने दो-दो विकेट लिए। आदित्य कटारिया को मैन ऑफ द मैच और वंश राठौर को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया।
इसीए ग्राउंड रुड़की में एनवाईसीए और पीसीए के बीच खेले गए मैच में एनवाईसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.3 ओवर में 212 रन बनाए। टीम की ओर से चौधरी दीपक और ओजस पांडे ने 59-59 रन बनाए। पीसीए की ओर से साई आयुष महंती ने तीन, अरुण पंवार और कार्तिक ने 2-2 विकेट लिए। पीसीए ने 37.3 ओवर में पांच विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से प्रिंस ने 57 और अविराज राणा ने 50 रन बनाए। एनवाईसीए की ओर से कुशवेंद्र सांगवान ने 2 विकेट लिए। वासीम हुसैन की ओर से अविराज राणा को मैन ऑफ द मैच और कुशवेंद्र सांगवान को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
एएलआरसी ग्राउंड औरंगाबाद में एसएससीए और नाइनटी-नाइन के बीच खेले गए मैच में एसएससीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.4 ओवर में 244 रन बनाए। टीम की ओर से वैभव सैनी ने 83, सिद्धार्थ ने 47 और निशांत सैनी ने 44 रन बनाए। नाइन-टी-नाइन की ओर से हैप्पी पाल ने चार और पारस ने तीन विकेट लिए। नाइन-टी-नाइन की टीम ने 30.2 ओवर 147 रन बनाए। एसएससीए ने 97 रन से मैच जीत लिया। नाइन-टी-नाइन की ओर से मिलन कुमार ने 39 रन बनाए। एसएससीए की ओर से सिद्धार्थ ने 3, अंकुर नयन और अनुज गिरी ने दो-दो विकेट लिए। सिद्धार्थ को मैन ऑफ द मैच और हैप्पी पाल को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
एससीए ग्राउंड रुड़की में हुए एससीए ने इसीए को 33 रन से हराया। एससीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में पांच विकेट पर 234 रन बनाए। टीम की ओर से मंथन सैनी ने 75, साहिल खान ने 56 और मोहम्मद अमान ने 54 रन बनाए। इसीए की ओर से शिवांश ने 2 विकेट लिए। इसीए की टीम ने 34.4 ओवर में 201 रन बनाए। टीम की तरफ से कृष्णा ने शानदार 100 रन बनाए। एससीए की ओर से कार्तिकेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच और विहान पंवार ने दो विकेट लिए। कार्तिकेय को मैन ऑफ द मैच और कृष्णा को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया।