फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Patients will race over Dunn

मरीजों की दून की दौड़ होगी खत्म

Fri, 26 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 26 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। हरिद्वार शहर में स्थित मेला अस्पताल को मल्टीस्पेशलिटी सुविधाओं से लैस कर 300 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से रिपोर्ट मांगने पर अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इसके लिए अस्पताल के खाली परिसर और अतिरिक्त भवन बनाकर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। लोगों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए किसी दूसरे शहर में नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

वर्ष 2004 में अर्द्घकुंभ निधि से बने 100 बेड के मेला अस्पताल को सरकार मल्टीस्पेशलिटी बनाने की योजना तैयार कर रही है। मेला अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल बनाया गया था लेकिन डाक्टर न होने से इसकी सुविधाओं का उपयोग नहीं हो रहा है। इससे गंभीर मरीजों को देहरादून, जौलीग्रांट के साथ अन्य प्रदेशों के अस्पताल में रेफर किया जाता है लेकिन अब अस्पताल की सुविधाओं को और बढ़ाकर सरकार मरीजों को बहुत बड़ी राहत देने के लिए योजना तैयार कर रही है। मेला अस्पताल के अधीक्षक डा. एचके सिंह ने बताया कि मेला अस्पताल को मल्टीस्पेशलिटी सुविधाओं से लैस करने और बेड क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रस्ताव मांगा गया था। जिस पर सीएमओ के निर्देशन में इंजीनियर्स विशेषज्ञों की मदद से प्रस्ताव तैयार किया है जिसमें अस्पताल को 300 बेड की क्षमता वाला बनाया जाएगा।
विज्ञापन

----------
यह मिलेंगी सुविधाएं
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, एमआरआई आदि की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जबकि अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस छह वेंटीलेटर सहित आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, इमरजेंसी, फिजियोथैरेपी, डिजीटल एक्स-रे,  पैथोलॉजी, प्लास्टर रूम आदि भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
डीजी हेल्थ कार्यालय के माध्यम से मांगे गए प्रस्ताव पर सर्वे कराकर सीएमओ कार्यालय से प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव में अलग से भवन बनाकर उसके नीचे पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा अस्पताल के खाली स्थानों को मरीज भर्ती के लिए वार्ड बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है।  

डा. एचके सिंह, अधीक्षक, मेला अस्पताल।
---------------
मेला अस्पताल में शीघ्र होगा मरम्मत कार्य
हरिद्वार। आधा अर्द्घकुंभ बीत जाने के बाद मेला अस्पताल में मरम्मत कार्य की उम्मीद जगी है। इसके लिए मेला प्रशासन की ओर से मेला स्वास्थ्य विभाग को 33 लाख 26 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। हालांकि यह बजट 12 फरवरी को जारी हो सका है लेकिन इसके लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग खंड रुड़की ने चार दिन पहले टेंडर कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे मेला अस्पताल की मरम्मत, केंद्रीय औषधि भंडार, ऋषिकुल  अस्पताल की रंगाई पुताई का कार्य होगा। मेला अस्पताल के सीएमएस डा. एचके सिंह ने बताया कि अस्पताल के गेट, लिफ्ट, बिजली बोर्ड, मरीज भर्ती बेड, मशीनों की मरम्मत आदि कार्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed