फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Patent published on positive properties of silver nanoparticles

सिल्वर नैनोकण के धनात्मक गुणों पर पेटेंट प्रकाशित

Wed, 13 Apr 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Patent published on positive properties of silver nanoparticles
एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. विजय शर्मा की ओर से जीवाणु संक्रमण पर सिल्वर नैनोकण के धनात्मक गुणों पर पेटेंट प्रकाशित किया है। इस शोध कार्य से भविष्य में चिकित्सीय अनुसंधान क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। पूर्व में भी डॉ. विजय शर्मा ने पर्यावरण व जीव विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों पर मदर हुड विवि की ओर से उन्हें एनवायरॉनमेंटिलिस्ट ऑफ दि इयर का अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन

देव संस्कृति विश्वविद्यालय ने भी डॉ. विजय शर्मा को गंगा व उसकी जैव विविधता पर किए गए अनुसंधान के लिए हाइड्रो बायोलॉजिस्ट आफ दि इयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। अब तक इनके 30 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित किए गए हैं। पेटेंट प्रकाशित होने की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि कॉलेज परिवार निरंतर शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान के क्षेत्र में भी नये आयाम स्थापित कर रहा है। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा, विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ. सरस्वती पाठक, डॉ. जेसी आर्य आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed