{"_id":"58483f2d4f1c1be1594496f0","slug":"patanjali-will-create-one-million-new-workers-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख नए कार्यकर्ता तैयार करेगा पतंजलि: रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख नए कार्यकर्ता तैयार करेगा पतंजलि: रामदेव
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ एक लाख नए कार्यकर्ता तैयार करेगा। यह कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बुधवार को पतंजलि योगपीठ में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि के अन्य सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शिविर में देशभर से लगभग 2000 कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ योग गुरु बाबा रामदेव ने किया। इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा वैदिक में भारत की आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक समेत राष्ट्र की अनेक व्यवस्थाओं में संन्यासियों एवं ऋषियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रसेवा अभियान से आज पूरा देश उत्साहित है।
देश का हर नागरिक आज अमीरी और गरीबी के भेदभाव से परे होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी कुछ न कुछ आहुतियां समर्पित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें देशभर में इस वर्ष एक लाख नए कार्यकर्ता तैयार करने होंगे। जिससे ऋषियों के संकल्पों का भारत बनाया जा सके। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा पतंजलि के प्रयास से दुनियां में योग के प्रति जागरूकता आई और विश्व केे करोड़ों लोग इस योग से निरोग बने हैं।