फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Passengers will be able to go to two dhams by rail in 2024: Dhami

2024 तक चारधाम रेल से जा सकेंगे यात्री: सीएम

Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Passengers will be able to go to two dhams by rail in 2024: Dhami
जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से वार्ता करते सीएम पुष्कर सिंह धामी ,पूर्व ? - फोटो : HARIDWAR
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने हरकी पैड़ी पर गंगा आरती की। मुख्यमंत्री और श्रीश्री रविंशकर ने सोनी कंपनी की ओर से सीएसआर फंड से हरकी पैड़ी पर किए सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि में दो धाम यात्रा के लिए जल्द ही यात्री रेल से भी जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 तक ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम पूरा हो जाएगा। हरकी पैड़ी पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंच शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर, सोनी कंपनी के अधिकारी संजय भटनागर हरकी पैड़ी विकास परियोजना के पूर्ण होने और उसे श्रीगंगा सभा को सौंपने के अवसर पर हरकी पैड़ी पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। सोनी कंपनी ने सीएसआर फंड से हरकी पैड़ी पर दो स्वागत द्वार, गंगा के मूल के भित्ति चित्र डिजायन, तीर्थयात्रियों के लिए जूता स्टैंड की व्यवस्था, गंगा सभा कक्ष का नवीनीकरण समेत कई अन्य कार्य कराए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में सिविल यूनिफार्म कोड के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। अब इसे लागू करने के लिए एक्सपर्ट की एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें सुप्रीम के सेवानिवृत्त न्यायाधीश भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसका ड्राफ्ट जल्द ही बन जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि को बेहतर प्रदेेश बनाने में उनकी सरकारी जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग का मूल सिद्धांत अपने भीतर शांति खोजना और हमारे समाज में विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं, धर्मों, राष्ट्रीयताओं के लोगों को एकजुट करना है।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल के सभागार में श्री जेएन सिन्हा मेमोरियल राजकीय उपजिला चिकित्सालय रुड़की की डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री व श्रीश्री रविंशकर को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही गंगाजली व स्मृति चिह्न भी भेंट किए। इस मौके पर स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणी, उज्ज्वल पंडित, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, कन्हैया खेवड़िया, राजीव भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed