फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Participation in the great festival of democracy, responsibility of all of us

लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, हम सब की जिम्मेदारी

Sun, 13 Feb 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Participation in the great festival of democracy, responsibility of all of us
जिले की 11 सीटों पर आज चुनाव होना है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब की भागीदारी एक नैतिक जिम्मेदारी है। मतदान से हम सिर्फ सरकार को ही नहीं चुनते, बल्कि अपनी दिशा व दशा तय करते हैं। वोट से आने वाले परिणाम को हम जनादेश यानी जन का आदेश कहते हैं। जो यह तय करता है कि उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य बढ़ जाता है कि वह मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुने। मतदान न कर हम औरों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि को अपना प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दे देते हैं। इसलिए यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि वोट देकर लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा बनें और मतदान के योगदान से क्षेत्र, प्रदेश, और देश के विकास की दिशा तय करें।
विज्ञापन

भागीदारी निभाएं व औरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। लोकतांत्रिक देश में जनता की ओर से सरकार बनाई जाती है। यह तभी संभव है जब हम अपने मत का प्रयोग करें। भारत जैसे विशाल देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था का बहुत महत्व है। मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जिले के लोग अधिक से अधिक मतदान करें। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़े। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क पहनें और सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

- विनय शंकर पांडेय, डीएम हरिद्वार
हम सबकी जिम्मेदारी है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें। जिले के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में वोट करके मतदान प्रतिशत बढ़ाएं। बिना किसी से डरे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों पर अधिक से अधिक मतदान कर जिले में मतदान प्रतिशत का नया कीर्तिमान स्थापित करें। बूथों पर जाने से पहले मास्क का प्रयोग अवश्य करें। ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार
- लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था ही ऐसी व्यवस्था है, जिसमें अपनी सरकार अपने द्वारा चुनी जा सकती है। आप यदि मतदान करते हैं तो आपके द्वारा चुना गया प्रतिनिधि संसद में जाएगा। सरकार का हिस्सा बनेगा। हमें मतदान अवश्य करना चाहिए। युवाओं को इस कार्य के लिए आगे रहना चाहिए और मतदान कर एक अच्छी सरकार को चुनना हमारी जिम्मेदारी है।
- श्रीमहंत रविंद्रपुरी, सचिव निरंजनी अखाड़ा
- मतदान एक ऐसी शक्ति है जो देश के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। जिस व्यक्ति को आप मतदान करते हैं वह जनता द्वारा परखा हुआ और देखा गया व्यक्ति होता है। उसी को आप चुनकर देश के निर्माण के लिए भेजते हैं। जिस प्रकार हम अपने प्रभु को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं, उसी प्रकार हमें इस मतदान महापर्व में भी अपनी भागीदारी निभा कर देश धर्म का पालन करना चाहिए। हम सभी को मतदान करना चाहिए।
- विजेंद्र पालीवाल, समाजसेवी
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। आम व्यक्ति को अपने वोट की अहमियत समझनी चाहिए। वोट की ताकत सबसे बड़ी होती है। इसलिए जनपद के हर वर्ग के लोगों को वोट डालना चाहिए। वोट देना हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों हैं। इसलिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट डालें।
- डॉ. अखिलेश सिंह, संचालक आर्यव्रत अस्पताल
- लोकतंत्र का महापर्व विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसमें सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। चुनाव कोई भी हो, हर व्यक्ति को समझदारी, इमानदारी व सोच समझकर वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। हम वोट के माध्यम से एक बेहतर प्रतिनिधि का चयन कर सकते हैं। एक वोट किसी उम्मीदवार की जीत व हार सुनिश्चित करती है। आपका वोट कीमती है, इसलिए आप सही प्रत्याशी का चयन करें। मतदान करने से आप राज्य में एक बेहतर सरकार ला सकते हैं।

- मनोज मेहरा, उद्यमी
वोट मेरी ताकत और मतदान अधिकार है। पहली बार मतदान करने का अधिकार मिला है। इससे काफी उत्साह है। मैं इस मौके को खोना नहीं चाहती। पहला व्यर्थ न जाए इसके लिए प्रत्याशी और उसकी प्राथमिकताओं को देखकर ही वोट दूंगी। लोकतंत्र में पांच वर्षों के बाद मतदान करने का अधिकार मिलता है। सभी युवा अपने क्षेत्र के विकास के लिए मताधिकार जरूर करें।
- अनुष्का अग्रवाल, कनखल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed