फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Parents concerned about children's safety

ऑफलाइन से लगता है डर, ऑनलाइन पढ़ाई ही बेहतर

Sun, 05 Dec 2021 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Parents concerned about children's safety
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की देश में दस्तक के साथ ही लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा परेशान वे लोग हैं, जिनके छोटे बच्चे स्कूलों में जाकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि स्कूलों में ऑफ लाइन क्लास को बंद कर फिर से पढ़ाई ऑनलाइन शुरू की जाए। बच्चों की सुरक्षा की उनके लिए पहली प्राथमिकता है। हालांकि स्कूलों की ओर से दावा किया जा रहा है कि उनके यहां बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सरकार और जिला प्रशासन अलर्ट है। स्कूलों को लेकर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। स्कूल तत्काल बंद किए जाएं, कम से कम छोटे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाने की व्यवस्था की जाए। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन

रीटा चौहान, कनखल
सभी लोग परेशान हैं, अभिभावक ज्यादा चिंतित हैं। बच्चों को टीका भी नहीं लगा है। इसलिए स्कूल बंद करने की मांग की जा रही है। पढ़ाई ऑनलाइन होनी चाहिए और परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही कराई जाएं। स्कूलों को छोटे बच्चों के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपा वर्मा, विवेक विहार
स्कूल पूरी तरह से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम स्कूलों में उठाए जा रहे हैं। अभिभावकों को किसी भी तरह की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ अभिभावकों ने ऑनलाइन पढ़ाई की डिमांड करनी शुरू कर दी है। इसके लिए अभिभावक संपर्क भी कर रहे हैं।
- शोभना पालीवाल, प्रधानाचार्य विद्या विहार एकेडमी
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर विद्यालय में सतर्कता बरती जा रही है। मास्क के साथ ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन भी कराया जा रहा है।
- रागिनी गुप्ता, प्रधानाध्यापक, राजकीय जूनियर हाईस्कूल टिबड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed