{"_id":"5f2d95728ebc3eabee14ff3e","slug":"panic-in-traders-due-to-corona-haridwar-news-drn352482225","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों में कोरोना होने से मची दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों में कोरोना होने से मची दहशत
विज्ञापन
शुक्रवार को जनपद में 73 लोगों में कोराना की पुष्टि हुई। इन में हरिद्वार के दो व्यापारी भी शामिल हैं। व्यापारियों के संक्रमित होने से अपर रोड के दुकानदारों में खलबली मच गई।
शुक्रवार को अपर रोड के मुख्य बाजार में फल विक्रेता के बेटे में कोरोना की पुष्टि हुई। युवक राम कीर्तन के साथ कई पूजा कार्यक्रमों में शामिल हुआ था। इसके अलावा एक मिठाई विक्रेता भी कोरोना संक्रमित हो गया। अब आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों के संपर्क में आने से कई और लोग संक्रमित हो सकते हैं। इनके अलावा सुभाषनगर, नियर केविन केयर गेट रोशनाबाद, धीरवाली, शिव कॉलोनी, नवोदयनगर, कृष्णानगर, सुमननगर, न्यू बस्ती खड़खड़ी, मयूर विहार ज्वालापुर, 40 वीं वाहिनी पीएसी ज्वालापुर, श्रवणनाथनगर, सिविल लाइन रुड़की, भंगेडी, थिथकी मंगलौर आदि जगह से मरीजों के मामले सामने आए हैं। इन सबको कोविड केयर सेंटरों में भर्ती कर दिया है।
1510 लोगों के लिए सैंपल
अब कोविड केयर सेंटरों में 432 मरीज भर्ती हैं। अब तक जनपद में 1982 मरीजों के मामले सामने आ चुके हैं। स्वस्थ होने पर 38 लोगों को छुट्टी दी गई। अब तक 34255 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 31212 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब 2715 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है। 1510 के सैंपल लिए गए। अब जनपद में 358 पाबंद क्षेत्र हो गए हैं।