फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Paneer sample failed, fined five lakhs

पनीर का सैंपल फेल, पांच लाख का जुर्माना

Sun, 25 Jul 2021 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Paneer sample failed, fined five lakhs
पनीर का सैंपल फेल होने पर अपर जिलाधिकारी की कोर्ट ने रेस्टोरेंट संचालक पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने भविष्य में ग्राहकों को घटिया गुणवत्ता का पनीर नहीं परोसने की भी सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन

20 जुलाई 2019 को तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार ने हरिद्वार-नजीबाद हाईवे पर स्थित उत्तर प्रदेश के बॉर्डर के रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाने-पीने की चीजों की शुद्घता व गुणवत्ता परखने को लेकर सैंपलिंग अभियान चलाया था। इस दौरान गैंडीखाता निवासी इब्राहिम के चिड़ियापुर बॉर्डर पर स्थित लिमरा रेस्टारेंट से खुला पनीर का एक सैंपल लिया गया था। सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया था। प्रयोगशाला ने जांच के लिए भेजे गए सैंपल को सब स्टेंडर्ड (जांच में फेल) होने की रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन

सैंपल फेल होने पर आरोपी के खिलाफ अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की कोर्ट में वाद दायर किया गया था। कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। आरोपी ने कोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखा था। तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रमाणों के साथ अपना पक्ष रखा था। जिसे सुनने के बाद और जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीएम ने रेस्टोरेंट मालिक पर घटिया गुणवत्ता का खुला पनीर ग्राहकों खिलाने का दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की कोर्ट ने आरोपी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए 30 दिन के अंदर जुर्माना की राशि लेखा न्यायालय में जमा कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed