फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News: Panchak start today during Kanwar Yatra will end on 27th

Panchak: कांवड़ यात्रा के बीच आज से लगे पंचक, 27 को होगा समापन, उसके बाद बढ़ेगी शिवभक्तों की भीड़

Tue, 23 Jul 2024 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2024 04:48 PM IST
सार

इस बार आषाढ़ पूर्णिमा 21 जुलाई को पड़ी, जिसके चलते अगले ही दिन यानी 22 जुलाई से सावन की शुरुआत हो गई। सावन माह का समापन 19 अगस्त को होगा और सोमवार से शुरू होकर सोमवार के दिन ही सावन माह का समापन होगा।

विज्ञापन
Haridwar News: Panchak start today during Kanwar Yatra will end on 27th
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा को हर साल उत्सव की तरह देखा जाता है। जब सड़कों पर कांवड़ियों का जत्था निकलता है तो हर तरफ शिव भगवान के ही जयकारे लगते सुनाई देते हैं। ऐसे में हर तरफ उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलता है। हालांकि इस बार पंचक में कांवड़ यात्रा पड़ी है। ऐसे में कम लोग कांवड़ उठाएंगे, जिसका असर कांवड़ यात्रा पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन


28 जुलाई से कांवड़ यात्रा फिर से जोर पकड़ेगी। माना जा रहा है कि पंचक के बाद भीड़ इस कदर बढ़ सकती है कि बीते कई सालों को रिकॉर्ड भी टूटेगा। पंचक में कांवड़ न उठाने वाले लोग एक साथ जुटेंगे। सही मायने मे कावड़ यात्रा का विशाल रूप 28 जुलाई से दिखेगा।
विज्ञापन


इस बार आषाढ़ पूर्णिमा 21 जुलाई को पड़ी, जिसके चलते अगले ही दिन यानी 22 जुलाई से सावन की शुरुआत हो गई। सावन माह का समापन 19 अगस्त को होगा और सोमवार से शुरू होकर सोमवार के दिन ही सावन माह का समापन होगा। इस बार सावन माह में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। यह भी एक विशेष संयोग है। दो अगस्त को शिवरात्रि का जल चढ़ेगा। सावन शिवरात्रि पर ही कांवड़ यात्रा का जल चढ़ता है। सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दो अगस्त को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होगी। वहीं, अगले दिन यानी तीन अगस्त को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में सावन शिवरात्रि व्रत दो अगस्त शुक्रवार को पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ियों का हुड़दंग: ट्रक से हल्की टक्कर लगने पर चालक को पीटा, वाहन में की तोड़फोड़; वीडियो आया सामने

आचार्य विकास जोशी के अनुसार पंचक में कांवड़ यात्रा पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंचम में बांस की खरीदारी नहीं करनी चहिए। चूंकि कांवड़ बांस से बनाई जाती है, ऐसे में कांवड़ यात्रियों को 28 जुलाई तक पंचक समापन का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed