फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanwariyas beat up truck driver in Bahadarabad police station area

कांवड़ियों का हुड़दंग: ट्रक से हल्की टक्कर लगने पर चालक को पीटा, वाहन में की तोड़फोड़; वीडियो आया सामने

Tue, 23 Jul 2024 12:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Jul 2024 12:17 AM IST
सार

कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनके अनुशासनहीन व्यवहार के कारण काबू में रखना मुश्किल हो रहा है। बहादराबाद थाना क्षेत्र में कांवड़ियों ने ट्रक से हल्की टक्कर लगने पर ट्रक ड्राइवर को पीट दिया और ट्रक में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Kanwariyas beat up truck driver in Bahadarabad police station area
कांवड़ियों का हुड़दंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में लगातार कांवड़ यात्रियों का हुड़दंग देखा जा रहा है। ट्रक से हल्की टक्कर लगने पर ट्रक ड्राइवर को पीट दिया और ट्रक में तोड़फोड़ की। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह घटना बढ़ेडी राजपूताना क्षेत्र में हुई। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है की कांवड़ यात्री किस प्रकार से ट्रक के शीशे को तोड़ रहे। इस घटना ने पुलिस व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं और प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनके अनुशासनहीन व्यवहार के कारण काबू में रखना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने अपील की है कि कांवड़ यात्री संयम और शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की हिंसा से बचें। मामले में थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया की घटना उनके संज्ञान में नहीं है, किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed