{"_id":"61a8dca632fe4873a56e4306","slug":"pac-beat-ats-in-friendly-match-haridwar-news-drn397657622","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री वालीबॉल मैच में पीएसी की टीम ने एटीएस को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्री वालीबॉल मैच में पीएसी की टीम ने एटीएस को हराया
विज्ञापन
40वीं वाहिनी पीएसी के स्थापना दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40वीं वाहिनी पीएसी के स्थापना दिवस पर वाहिनी परिसर में मेला आयोजित में विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई। पहले दिन वॉलीबाल के मैत्री मैच में पीएसी की टीम ने एटीएस को हराया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के दूसरे दिन सेनानायक मंजूनाथ टीसी ने वाहिनी स्थापना दिवस पर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेले में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। वाहिनी के वॉलीबाल ग्राउंड में मैत्री मैच खेला गया। जिसमें 40वीं वाहिनी पीएसी, एटीसी हरिद्वार, कर्तव्य दल (ए दल) 40वीं वाहिनी पीएसी और एटीएस की टीमों ने प्रतिभाग किया।
पहला मैच 40वीं वाहिनी पीएसी और एटीसी के मध्य खेला गया। जिसमें 40वीं वाहिनी की टीम विजय रही। वहीं दूसरा मैच एटीएस और कर्तव्य दल (ए दल) 40वीं वाहिनी पीएसी के बीच खेला गया, जिसमें एटीएस की टीम विजय रही। फाइनल मैच में पीएसी की टीम ने एटीएस की टीम को हराया। इसके साथ ही 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों से लेकर 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान अरुणा भारती उप सेनानायक, ओम प्रकाश भट्ट सहायक सेनानायक, राजपाल सिंह रावत शिविरपाल, सुरेश संकलानी आरआई जीआरपी, संदीप नेगी एसडीआई एटीसी, कैलाश चन्द्र शर्मा दलनायक एफ दल, विक्रम सिंह भंडारी, पंकज जोशी एसक्यूएम 40वीं वाहिनी पीएसी के अधीकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।