{"_id":"6afd9bdcdd05e9557b0a715c","slug":"overloaded-vehicles-loaded-with-sugarcane-causing-traffic-jams-on-the-roads-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-156786-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ओवरलोड गन्ने से लदे वाहन, सड़कों पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ओवरलोड गन्ने से लदे वाहन, सड़कों पर लग रहा जाम
Wed, 18 Nov 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
पेराई सत्र शुरू होते ही सड़कों पर बढ़ी भारी वाहनों की आवाजाही
ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। शुगर मिलों में गन्ने की आवक बढ़ने के साथ ही क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य वाहन क्षमता से अधिक भार लेकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए हादसों का खतरा बना हुआ है।
बहादराबाद कस्बे के अलावा अलीपुर, रोहालकी, किशनपुर, अहमदपुर ग्रांट और सहदेवपुर मार्ग पर सुबह से देर रात तक गन्ने से लदे भारी वाहन गुजर रहे हैं। कई वाहनों में गन्ना इतना अधिक भरा होता है कि वह दोनों ओर बाहर तक निकला रहता है। इससे सड़क पर दूसरे वाहनों को निकलने में परेशानी होती है।
कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है।ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अचानक गन्ना सड़क पर गिरने या वाहन के अनियंत्रित होने से राहगीरों की जान जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमित चेकिंग अभियान चलाने और दिन के समय इनके संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
___________
मामला संज्ञान में ले लिया गया है। बहादराबाद बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों के संकरे रास्तों से भारी वाहनों की आवाजाही रोककर उन्हें हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वही ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
दीपक कुमार,एसपी सिटी