फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Opposition to polythene raid

पॉलिथीन की छापेमारी का विरोध, हंगामा

Wed, 22 Mar 2017 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 22 Mar 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एनजीटी और हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में नगर निगम ने बुधवार को ज्वालापुर से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान शुरू किया। व्यापारियों ने बिना सूचना के छापेमारी करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। हंगामा होने पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सदर को मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों की पुलिस भी ज्वालापुर बुला ली गई। व्यापारियों के विरोध के बावजूद दो व्यापारियों के पांच पांच हजार रुपये के चालान काटे गए। व्यापारियों को एक दिन का समय देते हुए शुक्रवार से फिर अभियान शुरू करने का अल्टीमेटम दिया गया है।      

एनजीटी और हाईकोर्ट से लगातार फटकार पड़ने के बाद नगर निगम आखिरकार बुधवार को हरकत में आया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण कुमार टीम सहित ज्वालापुर जटवाड़ा पुल पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में आसपास के बाजार में पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। अभियान शुरू होते ही व्यापारी लामबंद हो गए और विरोध पर उतर आए। व्यापारियों का कहना था कि अभियान से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। पॉलिथीन का स्टॉक खत्म करने के लिए भी उन्हें समय नहीं दिया गया। नोकझोंक और हंगामा होने पर सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह और सीओ सदर जेपी जुयाल बाजार पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना था कि एनजीटी और हाईकोर्ट के आदेशों के बारे में लगातार समाचार पत्रों व अन्य प्रचार माध्यमों से पॉलिथीन बंदी की जानकारी मिल रही होगी। लगातार अल्टीमेटम भी जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद पॉलिथीन बेचने वालों पर कार्रवाई होगी। व्यापारियों के विरोध के बीच दो कारोबारियों के पांच पांच हजार रुपये के चालान काटे गए। व्यापारियों का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को व्यापार मंडलों की बैठक कर विचार विमर्श करेंगे। जिस पर प्रशासन ने शुक्रवार से अभियान शुरू करने का अल्टीमेटम दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के ठेकेदार खुद बेच रहे पॉलिथीन     
हरिद्वार। नगर निगम ने पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान तो शुरू कर दिया, लेकिन हरकी पैड़ी क्षेत्र में खुद नगर निगम के ठेकेदार ही पॉलिथीन का धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे हैं। नगर निगम से फूल फरोशी का ठेका लेने वाले दुकानदार श्रद्धालुओं को पॉलिथीन में ही सामान बेचते हैं। उनके खिलाफ नगर निगम ने अभी तक कार्रवाई नहीं की। ज्वालापुर में विरोध कर रहे व्यापारियों ने इस बाबत नगर निगम की खिंचाई की।      
  
बुधवार को याद आया अभियान      
हरिद्वार। बार बार फटकार के बाद भी नगर निगम को पॉलिथीन बंदी का अभियान याद आया तो बुधवार को। ज्वालापुर में 60 प्रतिशत से ज्यादा बाजार हर सप्ताह बुधवार को बंद रहता है। नगर निगम ने ज्वालापुर में बुधवार को ही अभियान की शुरूआत की। इससे पता चलता है कि नगर निगम हाईकोर्ट व एनजीटी के निर्देशों और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुहिम को लेकर कितना गंभीर है।      

-     
‘पॉलीथिन के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। व्यापारी समय देने की मांग करते हुए विरोध कर रहे थे। शुक्रवार से फिर जुर्माने और पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
 जयभारत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed