{"_id":"613e40208ebc3e26635116a1","slug":"operation-of-prepaid-passenger-vehicles-will-start-from-15-haridwar-news-drn390206239","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंट नहीं हुए स्टीकर, बुधवार तक खिसकी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंट नहीं हुए स्टीकर, बुधवार तक खिसकी तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट ऑफिस से भीमगोड़ा बैरियर (जीरो जोन) तक प्रीपेड सवारी वाहनों के संचालन की योजना अब बुधवार को शुरू होगी। योजना सोमवार से शुरू होनी थी, लेकिन वाहनों पर चस्पा होने वाले स्टीकर अभी प्रिंट नहीं हो सके हैं। दोनों तरफ के स्टैंड से अतिक्रमण भी नहीं हट सका है। नगर निगम का दावा है कि बुधवार से योजना को धरातल पर लागू कर दिया जाएगा। नगर निगम में 250 वाहन चालकों ने अपना पंजीकरण भी करवा लिया है।
हरिद्वार में सवारी वाहनों का संचालन बेतरतीब ढंग से होता है। वाहनों का रूट और किराया तक तय नहीं है। बाहरी श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूला जाता है। जीरो जोन में वाहनों के चलते जाम लगता है। इससे श्रद्धालु ही नहीं बल्कि जीरो जोन क्षेत्र के व्यापारियों को परेशानी से जूझना पड़ता है। नगर निगम ने जीरो जोन में प्रीपेड सवारी वाहनों के संचालन की योजना तैयार की है। जीरो जोन में उन्हीं वाहनों के संचालन की अनुमति होगी जिनका नगर निगम में पंजीकरण होगा।
पंजीकरण के बाद हर वाहन को एक नंबर आवंटित होगा। ऑरेंज कलर के स्टीकर में आवंटित नंबर को वाहन पर चस्पा किया जाएगा। तांगे, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा का सीमित संख्या में बारी बारी से संचालन होगा। संचालन के लिए वाहनों की पर्ची काटकर शुल्क लिया जाएगा। स्टैंड पर भी किराया सूची चस्पा की जाएगी। इसे सोमवार से लागू होना था। लेकिन स्टीकर प्रिंट नहीं होने से इसे बुधवार तक बढ़ा दिया है। मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के मुताबिक बुधवार तक हरहाल में योजना लागू हो जाएगी। उससे पहले अतिक्रमण भी हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
--------------
नगर निगम में 250 वाहन पंजीकृत हो गए हैं। वाहनों पर ऑरेंज कलर के स्टीकर लगाए जाएंगे। स्टीकर प्रिंट होकर अभी नहीं मिले हैं। बुधवार से प्रीपेड योजना लागू हो जाएगी। दोनों तरफ के स्टैंड पर भी किराया सूची चस्पा की जाएगी।
- दयानंद सरस्वती, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम
-----------------------
पहले निगम चलाएगा फिर ठेके पर
जीरो जोन में प्रीपेड सवारी वाहनों के संचालन शुरुआत में नगर निगम की देखरेख में होगा। पोस्ट आफिस और भीमगोड़ा बैरियर स्टैंड पर नगर निगम के कर्मचारी क्रमवार बारी-बारी से सवारी वाहनों का नंबर लगाएंगे। वाहनों की पर्ची भी काटेंगे। इसमें पैडल रिक्शा से पांच रुपये और आटो, ई-रिक्शा और तांगे से दस रुपये पर्ची काटी जाएगी। प्लान पूरी तरह लागू होने के बाद नगर निगम इसका संचालन ठेके पर कराएगा।
------------------------
हर रूट पर व्यवस्थित होगा संचालन
शहर में सवारी वाहनों के व्यवस्थित संचालन के लिए नगर निगम ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जीरो जोन से शुरूआत होगी। दूसरे चरण में रेलवे स्टेशन से अलग-अलग रूटों के लिए सवारी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से संचालित कराया जाएगा। हर स्टैंड पर किराया सूची चस्पा होने के साथ वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था की जाएगी। वाहन संचालकों के धूप, बारिश और ठंड से बचाव के लिए स्टैंड पर ही व्यवस्था भी की जाएगी।