फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Only two TCs instead of 15, pending tax works

15 की जगह दो ही टीसी, लटक रहे टैक्स के काम

Mon, 12 Sep 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Only two TCs instead of 15, pending tax works
नगर निगम का कर एवं राजस्व अनुभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। इससे कार्य में बाधा खड़ी हो रही है। 15 टीसी (टैक्स कलेक्टर) की जगह केवल दो ही टीसी के भरोसे टैक्स वसूली और नोटिस देने का काम चल रहा है। इससे कार्य अधर में लटक रहे हैं और निगम राजस्व वसूली में पिछड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम की झोली भरने में सबसे अधिक गृहकर का योगदान होता है। निगम क्षेत्र में करीब 34 हजार करदाता हैं। इनमें 28 हजार आवासीय और छह हजार व्यावसायिक करदाता हैं। टैक्स से निगम को सालाना करीब सात से आठ करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है।
विज्ञापन

कर अनुभाग के टीसी टैक्स वसूलने से लेकर बकायेदारों को नोटिस देने का कार्य करते हैं लेकिन अनुभाग टीसी की कमी से जूझ रहा है। 15 की जगह केवल दो ही टीसी के ऊपर पूरी जिम्मेदारी है। इससे टैक्स वसूली में पिछड़ने के साथ ही नोटिस देने और चालान कर जुर्माना वसूलने जैसे काम ठप पड़े हैं। अधिकारियों के अनुसार टैक्स की राशि से मामला जुड़ा होने से टीसी की जिम्मेदारी स्थायी कर्मचारी को ही दी जाती है लेकिन कर्मचारियों की मांग को लेकर अधिकारियों ने आज तक कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय बाद बढ़ी टीआई की संख्या
कर अनुभाग में तीन टैक्स इंस्पेक्टरों की तैनाती थी। एक साल पहले दो टैक्स इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर होने के बाद एक ही व्यवस्था संभाल रहे थे। कुछ दिन पहले ही दो क्लर्क को पदोन्नत किया गया, जिसके बाद उन्हें टैक्स इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारी दी गई।

संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी लेने के बाद कर्मचारियों की मांग शासन को भेजी जाएगी। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए जाएंगे। -अनीता शर्मा, मेयर हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed