फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Online fraud on green card fee

ग्रीन कार्डय के शुल्क के नक्षम पर ऑनलाइन ठगी

Fri, 15 Nov 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Online fraud on green card fee
चार धाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड की ऑनलाइन फीस जमा करने के मामले में फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिसके बाद परिवहन विभाग ने सिड़कुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दिल्ली और राजस्थान के तीन यात्री वाहनों को फर्जी रसीद दे देने से जुड़ा है। सिडकुल पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक सीपी भट्ट ने बताया कि मई माह में दिल्ली के एक यात्री वाहन के ग्रीन कार्ड लेने के लिए ऑन लाइन जमा किए गए शुल्क की जब जांच की गई तो पता चला कि वह फर्जी है। वाहन स्वामी से संपर्क साधा गया तब सामने आया कि परिवहन विभाग की वेबसाइट से मिलती जुलती एक वेबसाइट पर ऑन लाइन भुगतान किया गया था। आरोप है कि इस वाहन के अलावा राजस्थान के दो अन्य यात्री वाहनों से भी इसी तरह की ठगी गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि संभवत: प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट के निकट से यह ठगी का धंधा संचालित हो रहा है। एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब उस खाता नंबर की पड़ताल की जाएगी, जिसमें ऑनलाइन शुल्क जमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed