फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Online fraud of Rs 7.92 lakh in the name of investment

Haridwar News: निवेश के नाम पर 7.92 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी

Mon, 23 Sep 2024 02:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Online fraud of Rs 7.92 lakh in the name of investment

विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को साइबर ठगों ने जाल में फंसाकर निवेश के नाम पर ठगी कर दी। 10.59 लाख की रकम निवेश करने पर केवल 2.66 लाख निकल सके और 7.92 लाख की ठगी कर ली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



पुलिस के अनुसार, शिवम कुमार मौर्या निवासी बी-103 भावना अपार्टमेंट ज्वालापुर ने शिकायत देकर बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक स्टॉक मार्केट और टिप्स का विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर क्लिक करने पर उसे रोजाना स्टॉक टिप्स के लिए समूह में शामिल होने के लिए एक व्हाट्सएप लिंक मिला। इसमें जुड़ने के बाद फेसबुक से संबंधित काफी विज्ञापन देखे। तीन अगस्त को व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से ज्वाइन कर लिया। सभी व्हाट्सएप ग्रुप का बिजनेस मॉडल एक जैसा था।
विज्ञापन




आरोप है कि भरोसा करने के बाद पहले छोटी रकम निवेश कर दी। कुछ दिनों बाद लाभ मिलने पर मोटी रकम निवेश करनी शुरू कर दी। फिर उसे पैसे वापस नहीं किए गए। कुल 10.59 लाख अपने व पत्नी के खाते से ट्रांसफर किए। इनमें केवल 2,66,158 ही मिल पाए। अन्य राशि नहीं निकल पाई। बाद में मालूम हुआ कि वह धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed