फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One teacher and three Anganwadi workers honored with Teelu Rauteli Award

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हुई एक शिक्षिका और तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sat, 08 Aug 2020 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
One teacher and three Anganwadi workers honored with Teelu Rauteli Award
शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करते जिलाधिकारी सी रविशं? - फोटो : HARIDWAR
विशेष कार्य करने पर हरिद्वार जनपद की एक शिक्षिका और तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। शिक्षिका डॉ. पुष्पांजलि अग्रवाल को 21 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार स्वरूप 10-10 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने शिक्षिका तीलू रौतेली पुरस्कार प्रमाणपत्र डॉ. पुष्पांजलि अग्रवाल को शिक्षण कार्य के साथ सामाजिक सरोकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार पूनम, आसमा, सुमनलता को विभागीय योजनाओं के बेहतर संचालन और कोविड अवधि में सर्वे कार्यों का अच्छे ढंग से करने के लिए दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानक चौक मंगलौर की मुख्य अध्यापिका डॉ. पुष्पांजलि अग्रवाल ने बालिका सशक्तिकरण, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साहित्य सृजन के प्रति स्कूल के बच्चों के साथ कस्बे में रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। पुरस्कार मिलने के बाद उन्होंने बताया कि लगातार सामाजिक सरोकारों को निभाने के लिए काम जारी रहेगा। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने चारों लोगों को पुरस्कार देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य शिक्षिकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इनसे प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed