फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One Specialist, Three Hospitals... How to Get Timely Treatment

Haridwar News: एक विशेषज्ञ, तीन अस्पताल... कैसे मिले समय पर इलाज

Thu, 16 Jul 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 16 Jul 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
One Specialist, Three Hospitals... How to Get Timely Treatment
- हरिद्वार और रुड़की के सरकारी अस्पतालों में तैनात है एकमात्र त्वचा रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन

- सोमवार से बुधवार तक रुड़की और बृहस्पतिवार से शनिवार तक हरिद्वार में ओपीडी
बसंत कुमार
हरिद्वार। जिला अस्पताल हरिद्वार, मेला अस्पताल और संयुक्त चिकित्सालय रुड़की में केवल एक त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज सैनी के होने से मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान व्यवस्था के तहत मरीजों को सप्ताह में केवल तीन दिन ही उपचार की सुविधा मिल रही है जबकि बाकी दिनों में उन्हें इंतजार करना पड़ता है या बिना इलाज के लौटना पड़ता है।
जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के बीच डॉ. अनुज सैनी ने अक्तूबर 2025 में जिला अस्पताल हरिद्वार में कार्यभार संभाला था। फरवरी 2026 तक वह केवल जिला अस्पताल में त्वचा रोगियों का उपचार कर रहे थे। वहीं, संयुक्त चिकित्सालय रुड़की में विशेषज्ञ की कमी से मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए मार्च 2026 से उन्हें सप्ताह में तीन दिन रुड़की में भी सेवाएं देने के आदेश जारी किए गए। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार डॉ. अनुज सैनी सोमवार, की मंगलवार और बुधवार को संयुक्त चिकित्सालय रुड़की में ओपीडी होती है। इस दौरान हरिद्वार के मरीजों को त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं मिल पाता। वहीं बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को वह जिला अस्पताल हरिद्वार में मरीजों का उपचार करते हैं, जिससे उन दिनों रुड़की के मरीज विशेषज्ञ सेवा से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन


पिछले पांच माह से यही व्यवस्था लागू है। एक ही विशेषज्ञ पर तीन सरकारी अस्पतालों की जिम्मेदारी होने के कारण दोनों शहरों के मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है और कई मरीजों को बिना इलाज के बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------


हर दिन देख रहे 70 से 100 मरीज
- त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अनुज सैनी ने बताया कि हरिद्वार जिला चिकित्सालय में औसतन एक दिन में 80 से 90 मरीज आते हैं, जबकि, रुड़की संयुक्त चिकित्सालय में भी 70 से 80 मरीज देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को देखकर सलाह और दवाइयां दी जा रही हैं।
---------------------------
शासन से त्वचा रोग विशेषज्ञ समेत रिक्त पदों के लिए डॉक्टरों की तैनाती की मांग की गई है। डॉक्टर मिलने पर उन्हें अस्पतालों में नियुक्त किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द डॉक्टर भी मिलेंगे।
डाॅ. आरके सिंह, सीएमओ, हरिद्वार
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed