फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One person died after being hit by a trainOne person died after being hit by a train

Haridwar News: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Wed, 11 Mar 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 11 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
One person died after being hit by a trainOne person died after being hit by a train
- हरिद्वार जीआरपी थाना क्षेत्र के मोतीचूर-हरिद्वार के बीच की घटना
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

हरिद्वार। जीआरपी थाना क्षेत्र के मोतीचूर-हरिद्वार के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में भिजवाते हुए पहचान के प्रयास शुरू किए हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार की सुबह सूचना मिली कि मोतीचूर और हरिद्वार के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पड़ताल में पता चला कि उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के आते समय अचानक व्यक्ति ट्रैक पर पहुंच गया और चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संभवत: ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed