फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One arrested with over two kilograms of cannabis

Haridwar News: दो किलो से अधिक गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 22 Jul 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
One arrested with over two kilograms of cannabis
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने दो किलो से अधिक गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार की पंतदीप पार्किंग गेट नंबर-2 और भीमगोड़ा रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चमगादड़ टापू जाने वाले मार्ग के अंडरपास के पास एक युवक बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह लालजीवाला मैदान की ओर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू उर्फ गंजू निवासी बैराज कॉलोनी, मायापुर बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 2.088 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उसने बताया कि बैरागी कैंप निवासी फिरोज नाम के व्यक्ति से गांजा खरीदकर झुग्गी-झोपड़ियों और साधुओं को बेचने की तैयारी में था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed