{"_id":"5776b3304f1c1bd42c79b0f7","slug":"one-and-a-half-meters-below-the-ganga-flowing-above-the-danger-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से डेढ़ मीटर नीचे बह रही गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान से डेढ़ मीटर नीचे बह रही गंगा
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। पहाड़ों में भारी बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि अभी जलस्तर खतरे के निशान 294 मीटर से डेढ़ मीटर नीचे है। जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए गंगा के तटवर्टीय क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर शुक्रवार सुबह 291.70 मीटर था। दोपहर को तीन बजे 292.20 मीटर हो गया। शाम को पांच बजे 292.40 मीटर दर्ज किया। शाम को जलस्तर फिर से बढ़ने लगा और 292.55 मीटर तक पहुंच गया। जोकि खतरे के निशान (294) से करीब डेढ़ मीटर नीचे है। गंगा में इस समय 57,725 क्यूसेक पानी बह रहा है। भारी बारिश की सूचना को देखते हुए जिले के गंगा तटीय इलाकों के साथ ही खादर क्षेत्र में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया। अपर जिला अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा के तटवर्तीय क्षेत्रों में हाईअलर्ट जारी किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया कि गांवों में मुनादी करा दी गई है। तहसीलदार दिनेश मोहन उनियाल ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मियों को पल-पल की अपडेट देने को कहा गया है।
विज्ञापन