फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   NRI woman staying in hotel dies under suspicious circumstances

Haridwar News: होटल में ठहरी एनआरआई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 03 Feb 2026 05:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
NRI woman staying in hotel dies under suspicious circumstances
हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि स्थित एक होटल में ठहरी एनआरआई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने अन्ना चौहान (66) निवासी इंगलैंड के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकने से मौत का कारण सामने आ रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण सामने आ पाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अन्ना चौहान दो दिन पहले इंगलैंड से एक टूरिस्ट ग्रुप के साथ भारत भ्रमण पर आई थी। हरिद्वार पहुंचने के बाद वह सप्तऋषि क्षेत्र स्थित शांति हेरिटेज होटल में ठहरी थी। मंगलवार को जब काफी देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा गया, जहां महिला बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करते हुए जांच की। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि महिला की बेटी विदेश में डॉक्टर है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed